फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां तुझे प्रणाम: जोश-जुनून संग निकली अलीगढ़ में मशाल रैली, रास्ते में हुई पुष्प वर्षा, रोम-रोम रोमांचित हो उठा

Fri, 11 Aug 2023 09:48 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम पर एसएसपी कलानिधि नैथानी और मेयर प्रशांत सिंघल, पुलिस अधीक्षक नगर मुकेश चंद्र उत्तम और आरएएफ के सहायक कमांडेट घनश्याम सिंह ने हवा में केसरिया, सफेद और हरे रंग के गुब्बारे छोड़े। अतिथियों ने मशाल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 
विज्ञापन
मशाल रैली में तिरंगों संग छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला मां तुझे प्रणाम के तहत मशाल रैली को सैकड़ों लोगों ने अपनी मौजूदगी से भव्यता प्रदान की। रैली जहां जहां से गुजरी हर कोई देखने के लिए वहीं रुक गया। तब तक निहारता रहा, जब तक वह आंखों से ओझल नहीं हो गई।

विज्ञापन



 
शुक्रवार को महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम के मुख्य गेट पर मुख्य अतिथि एसएसपी कलानिधि नैथानी और मेयर प्रशांत सिंघल, पुलिस अधीक्षक नगर मुकेश चंद्र उत्तम और आरएएफ के सहायक कमांडेट घनश्याम सिंह ने हवा में केसरिया, सफेद और हरे रंग के गुब्बारे छोड़े। अतिथियों ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 
विज्ञापन




भारत माता की जय, वंदेमातरम् के उद्घोषों से लोगों में उत्साह का संचार हो गया। देश भक्ति के गीतों पर लोगों ने नृत्य किया। रैली में शामिल लोगों पर सबसे पहले क्वार्सी चुंगी पर गोदानी एंटरप्राइजेज टीम ने पुष्प वर्षा की। इसके बाद वीएलसीसी सेंटर, जावेद हबीब सैलून, अवंति कोचिंग सेंटर, कुंजीलाल दालसेव और जैन डाइग्नोस्टिक सेंटर के कर्मचारियों ने पुष्प वर्षा की। स्टेडियम से शुरू हुई रैली केला नगर चौराहा, मैरिस रोड, अब्दुल्ला गर्ल्स चौराहा, लक्ष्मीबाई मार्ग, किशनपुर तिराहा, रामघाट रोड से होते हुए स्टेडियम में आकर संपन्न हो गई। समापन में राष्ट्रगान हुआ। 

रैली में प्रशासनिक अधिकारी, आरएएफ, अलीगढ़ क्रिकेट स्कूल के खिलाड़ी, अलीगढ़ क्लासेज के स्केटिंग के खिलाड़ी, समाजसेवी, राजनीतिक, व्यापारिक संगठनों के लोग, स्कूली बच्चों से लेकर सियासी पार्टियों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे। एनसीसी कैडेट ने अपने कदमताल से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर गोंडा मोड़ और डीएस बाल मंदिर की बैंड टीम ने मधुर धुनों से समां बांध दिया। 

रोम-रोम रोमांचित हो उठा

भारत छोड़ो आंदोलन के तीन दिन के बाद अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के तहत निकली मशाल रैली शहरवासियों के लिए यादगार बन गई। हाथों में तिरंगा, जुबां पर भारत माता, वंदेमातरम की गूंज से रास्ते गुंजायमान हो उठे। शहरवासी सड़कों पर उतरे तो माहौल देशभक्ति से भर गया। जयघोष और देशभक्ति गीत के साथ जब लोगों ने  तिरंगा लहराया तो रोम-रोम रोमांचित हो उठा। महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम से निकली रैली की भव्यता को निहार रहे लोग भी जोश से भर गए। 



ये शैक्षणिक संस्थान हुए शामिल 
-ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल
-विजडम पब्लिक स्कूल, 
-थ्री डॉट्स सेवा मार्ग पब्लिक स्कूल
-सर्वोदय पब्लिक स्कूल 
-डीएस बाल मंदिर स्कूल
-शांति निकेतन वर्ल्ड पब्लिक स्कूल



-बाबूलाल जैन इंटर कॉलेज
-टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज
-सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल
-एवीपी इंटरनेशनल स्कूल 
-हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल
-अलीगढ़ यूनानी आयुर्वेदिक व एसीएन हॉस्पिटल
-एसएमबी इंटर कॉलेज
-अवंति लर्निंग सेंटर 
-कौटिल्य कोचिंग
विज्ञापन

ये हैं सहयोगी

-मेन स्पांसार : ओजोन सिटी
-एसोसिएशन विद: आरजी ग्रुप ऑफ एजूकेशन
-पॉवर्ड वाई : बिट ग्रुप ऑफ एजुकेशन, सागवान सिटी, बियॉंट बिल्डटैक पीवीटी, स्काई टॉवर, होटल गोल्ड इन लीफ।
-को-स्पांसर : विश्व भारती पब्लिक स्कूल, थ्री डॉट्स सेवामार्ग पब्लिक स्कूल, विजडम पब्लिक स्कूल, उमंग हॉस्पिटल, रे इंटरनेशनल, जादौन बिल्डर्स, वरुण हॉस्पिटल (हेल्थ एसोसिएट), डबल हिरन मस्टर्ड ऑयल, कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल, विवेकानंद कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, होटल द रॉयल रेजीडेंसी (हॉस्पीटलिटी पार्टनर), स्टार कोल्हू कच्चीघानी, बालजीवन मेडीसिन्स, प्रीमियर इंस्टीट्यूट ऑफ एलाइड हेल्थ साइसेंज, भारतीय जीवन बीमा निगम।
-आउटडोर मीडिया पार्टनर : एमकेजी मीडिया



15 अगस्त को इन चौराहों पर होगा राष्ट्रगान
-क्वारसी चौराहा-विजय तोमर 
-क्वारसी चुंगी-गौरव गोदानी, पंचम लोधी 
-किशनपुर तिराहा-सौरव बाल जीवन
-गांधी आई तिराहा-गांधी आई हॉस्पिटल
-सेंटर प्वाइंट चौराहा-सेंटर प्वाइंट व्यापार मंडल
-मैरिस रोड चौराहा- प्रथम दायित्व फाउंडेशन
-केला नगर चौराहा-सलीस अहमद
-दोदपुर चौराहा-अज्जू इशहाक
-एएमयू सर्किल-ख्वाजा हसन जिब्रान 
-घंटाघर चौराहा-डॉ. निशित शर्मा
-तस्वीर महल चौराहा-ज्ञानेंद्र मिश्रा
-एटा चुंगी चौराहा-ठा.शैलेंद्र पाल सिंह
-अचल ताल चौराहा-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद



-दुबे पड़ाव चौराहा-अजयराज गुप्ता लिथो
-गांधी पार्क चौराहा-रॉबिन हुड आर्मी
-माल गोदाम समर्पण कांप्लैक्स-सौरभ अग्रवाल सिक्ससंस 
-रसालगंज चौराहा-ललित अग्रवाल मृदंग
-होली चौक-विनोद पांडे
-सरसौल चौराहा-प्रमेन्द्र पाल सिंह गुड्डू
-खेरेश्वर चौराहा-अमित गोस्वामी, शीलू ठाकुर
-देहली गेट चौराहा-शकुंतला भारती
-खटीकन चौराहा-भगत सिंह भगवासिया 
-अब्दुल करीम चौराहा-विशाल देशभक्त-मीरीमल चौराहा-मनीष अग्रवाल बूल 
-बारहद्वारी चौराहा-जय गोपाल वीआईपी
-फूल चौराहा-अमित सराफ
-मदार गेट-सुबोध स्वीटी
-हाथरस अड्डा-हाथरस अड्डा व्यापार मंडल
-खिरनी गेट-कायस्थ महासभा
-सासनी गेट-शेखर सराफ मैमोरियल हॉस्पिटल
-जयगंज डाकखाना-तस्लीम मुख्तार
-किरण पैलेस खैर बाईपास-विक्रम सिंह जादौन
-पीएसी रामघाट रोड-बल्देव चौधरी सीटू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें