मुजफ्फरनगर में 21 से 23 मार्च तक जूनियर व सब जूनियर प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में अलीगढ़ की टीम भी हिस्सा लेगी। टीम के खिलाड़ियों का ट्रायल शनिवार सुबह 9 बजे महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा।
जिला कुश्ती संघ के सचिव भगत सिंह बाबा ने बताया कि खिलाड़ियों की जन्मतिथि जूनियर वर्ग में वर्ष 2002, 2003, 2004 (18-20वर्ष ) होनी चाहिए। सब जूनियर वर्ग में वर्ष 2005, 2006, 2007 की जन्म तिथि होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मेडिकल प्रमाणपत्र के साथ वर्ष 2008 में जन्मे खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं। ब्यूरो