फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहड़ी आज, गुरुद्वारों में नहीं होंगे सामूहिक कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण काल के चलते बुधवार को गुरुद्वारों में लोहड़ी पर सामूहिक कार्यक्रम नहीं होंगे। गुुरुद्वारों में सुबह अरदास होगी। इसके बाद भजन कीर्तन का आयोजन होगा। केंद्रीय गुरुद्वारे में बड़े कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। शाम को परंपरा के तौर पर लोहड़ी का आयोजन होगा। चूंकि, सामूहिक कार्यक्रम गुरुद्वारों में नहीं हो रहे हैं, इसीलिए पंजाबी समाज के लोग अपने मोहल्ले और घरों में लोहड़ी मनाएंगे।
विज्ञापन

बता दें कि लोहड़ी का मुख्य कार्यक्रम केंद्रीय गुरुद्वारा बैकुंठ नगर में विगत वर्षों से धूमधाम से आयोजित होता रहा है। लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण काल के चलते सूक्ष्म रूप से ही कार्यक्रम होगा। गुरुद्वारे के पूर्व प्रधान व नगर निगम के पार्षद सरदार भूपेंद्र सिंह टुटेजा ने बताया कि सुबह अरदास लगेगी। इसके बाद भजन कीर्तन का आयोजन होगा। शाम को सूक्ष्म रूप से लोहड़ी का आयोजन होगा। लंगर स्थगित कर दिया गया है। खिचड़ी प्रसादी का वितरण होगा। इसके अलावा शहर के अन्य गुरुद्वारों में भी अरदास और कीर्तन का आयोजन होगा। बड़े सामूहिक कार्यक्रम स्थगित रहेंगे। मास्क, सैनिटाइजर और सामाजिक दूरी के साथ ही अरदास और कीर्तन का आयोजन होगा।
इनकी लोहड़ी है खास
हर्षित सिंह राजपाल व गुनीत कौर राजपाल के यहां बेटा मनराज सिंह हाल ही में पैदा हुआ है। बेटा होने के बाद यह पहली लोहड़ी होगी, जिसे वह धूमधाम से मनाएंगे। जबकि हरप्रीत सिंह व गुनीत कौर और तरनप्रीत सिंह व नीतिका कौर की शादी के बाद पहली लोहड़ी है। इन्होंने भी लोहड़ी को धूमधाम से मनाने की तैयारियां की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें