फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस कांडः आज सीबीआई पेश करेगी हाईकोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट, सभी की टकटकी 

Wed, 25 Nov 2020 02:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
विज्ञापन
Hathras Gang Rape Case - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिटिया के घर पर मंगलवार को भी सीआरपीएफ की कड़ी चौकसी बरकरार रही। चारों आरोपियों के पॉलीग्राफी टेस्ट को लेकर भी कयासबाजी होती रही। सीबीआई बुधवार को इस मामले में हाईकोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट पेश करेगी, इस पर भी लोगों की टकटकी है। 

विज्ञापन


बिटिया के घर पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सीआरपीएफ की कड़ी सुरक्षा है। बिटिया के गांव में चारों आरोपियों संदीप, रामू, रवि व चौथा अन्य आरोपी, जिसे नाबालिग बताया जा रहा है, उसके पॉलीग्राफी टेस्ट को लेकर कयास लगते रहे। आखिर इनके पॉलीग्राफी टेस्ट  में सच सामने आया या नहीं अथवा कुछ और लोगों का पॉलीग्राफी टेस्ट भी सीबीआई कराएगी या नहीं, इसे लेकर भी इलाके में खासी चर्चाएं रहीं। 

बुधवार को इस प्रकरण में सीबीआई हाईकोर्ट में अपनी स्टेटस रिपोर्ट पेश करेगी। लोग इस सवाल का जवाब खोजने में लगे रहे कि आखिर सीबीआई अपनी क्या रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश करेगी। यह तथ्य उल्लेखनीय है कि सीबीआई चारों आरोपियों को गांधीनगर (गुजरात) में पॉलीग्राफी टेस्ट के लिए ले गई है। 
विज्ञापन


पीड़ित परिवार से मिला समाज का प्रतिनिधिमंडल 
वाल्मीकि समाज का एक प्रतिनिधिमंडल बिटिया के परिजनों से मिलने मुंबई से मंगलवार को उसके घर आया। प्रतिनिधिमंडल ने बिटिया के परिजनों से पूरे मामले की जानकारी ली और वर्तमान में चल रही स्थिति भी जानी। इन लोगों को हर सहयोग का आश्वासन भी दिया। तदुपरांत प्रतिनिधिमंडल वहां से चला गया। इसमें सुमित, रॉकी, रामचरन चंदेलिया शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें