फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए रजिस्ट्रेशन जरूर कराएं : ईशा गौतम

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल एवं वाणिज्य कर विभाग के तत्वावधान में रेलवे रोड में पंजीयन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

जीएसटी विभाग की असिस्टेंट कमिश्नर ईशा गौतम ने व्यापारियों से कहा कि 10 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा व पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए रजिस्ट्रेशन अवश्य कराएं। अब पैन नंबर, आधार कार्ड एवं दुकान किराये की रसीद से अपना जीएसटी नंबर प्राप्त कर सकते हैं, जिनका टर्नओवर कम है, वे समाधान योजना का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन

वाणिज्य कर अधिकारी विकास कुमार कौशिक ने कहा कि आज 24 लोगों को जागरूक किया गया। जिलाध्यक्ष भूपेंद्र वार्ष्णेय, ओम प्रकाश मास्टर एवं सुरेश चंद पेठे वालों ने कहा कि जीएसटी पंजीयन समय की मांग है। कार्यक्रम संयोजक एवं युवा व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष दीपक वार्ष्णेय, महामंत्री विवेक वार्ष्णेय, दीपू गांधी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें