फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन की धोखाधड़ी में गुड्डू की पेशी आज

विज्ञापन
विज्ञापन
गैंगेस्टर एक्ट में जेल भेजे गए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तेजवीर सिंह गुड्डू की शुक्रवार को पेशी नहीं हो सकी। अब शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पेशी कराई जाएगी। उन पर जमीन की धोखाधड़ी का मुकदमा तामील कराया जाएगा।
विज्ञापन

जेल गए तेजवीर सिंह गुड्डू पर सिविल लाइंस थाने में जमीन की धोखाधड़ी का मुकदमा अपराध संख्या 221/19 पर दर्ज है। इस मुकदमे में न्यायालय से गिरफ्तारी पर स्टे होने के कारण पुलिस ने पिछले दिनों चार्जशीट दायर कर दी थी। यही मुकदमा अब न्यायालय में गुड्डू पर तामील कराया जाना है। इसके लिए शुक्रवार को भी गुड्डू को पेश कराया जाना था।
मगर, अस्थायी जेल में वीडियो कांफ्रेंसिंग की व्यवस्था न होने के कारण पेशी नहीं हुई। अब शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग की व्यवस्था कराकर पेशी कराई जाएगी। इधर, गुड्डू के अधिवक्ता चंद्रशेखर दीक्षित के अनुसार इस मुकदमे में गुड्डू के साथ दो अन्य आरोपी गुलाम साजिद व मनोज की जमानत अर्जी दायर कर दी गई है, जिस पर सुनवाई की 8 तारीख नियत है। इसके बाद गुड्डू की जमानत दायर की जाएगी। वहीं कारोबारी पर हमले में तीसरे आरोपी मोंटी की जमानत दायर कर दी गई है, जिस पर 9 फरवरी तारीख नियत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें