विक्रम कुमार कुछ रुपयों की जरूरत पड़ी तो वे नाैरंगाबाद इलाके में पीएनबी शाखा के एटीएम से रुपये निकालने पहुंचे। किसी कारण से पैसे नहीं निकले तो वहां खड़े युवक ने मदद का भरोसा देकर डेबिट कार्ड बदल लिया। फिर कुछ देर बाद डेबिट कार्ड से 20 हजार रुपये निकाल लिए।
अलीगढ़ में थाना गांधीपार्क क्षेत्र के नाैरंगाबाद इलाके से शातिर ठगों ने एटीएम से रुपये निकालने गए युवक को झांसा देकर डेबिट कार्ड बदल लिया और 20 हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़ित ने मामले में थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
मथुरा के होलीगेट निवासी विक्रम कुमार एक शादी समारोह में भाग लेने 14 दिसंबर को अलीगढ़ आए थे। यहां कुछ रुपयों की जरूरत पड़ी तो वे नाैरंगाबाद इलाके में पीएनबी शाखा के एटीएम से रुपये निकालने पहुंचे। किसी कारण से पैसे नहीं निकले तो वहां खड़े युवक ने मदद का भरोसा देकर डेबिट कार्ड बदल लिया। फिर कुछ देर बाद डेबिट कार्ड से 20 हजार रुपये निकाल लिए। इसकी जानकारी विक्रम को मोबाइल फोन पर मैसेज आने के बाद हुई। गनीमत रही कि विक्रम के खाते में कुल 20, 200 रुपये थे। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में जांच की बात कही है।