फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP: 28 मंडलों में अध्यक्ष पद के लिए 120 नामांकन, चुनाव अधिकारी प्रदेश नेतृत्व को भेजेंगे सूची

Mon, 16 Dec 2024 02:49 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

भाजपा संगठन के जिले में 27 और महानगर में आठ मंडल हैं। 15 दिसंबर को जिले में बेसवां मंडल को छोड़कर शेष 26 मंडलों में मंडल चुनाव अधिकारी की मौजूदगी में नामांकन प्रक्रिया पूरी हुई।
विज्ञापन
भाजपा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी के संगठन चुनाव के तहत मंडल अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अलीगढ़ जिले के 27 में से 26 और महानगर के आठ में से दो मंडलों में 120 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। शेष सात मंडलाें में आज नामांकन हो रहे हैं। नामांकन की अंतिम सूची प्रदेश नेतृत्व को भेजी जाएगी, वहीं से मंडल अध्यक्षों की घोषणा होगी।

विज्ञापन


भाजपा संगठन के जिले में 27 और महानगर में आठ मंडल हैं। 15 दिसंबर को जिले में बेसवां मंडल को छोड़कर शेष 26 मंडलों में मंडल चुनाव अधिकारी की मौजूदगी में नामांकन प्रक्रिया पूरी हुई। जिले के सह चुनाव अधिकारी शिवनारायण शर्मा ने बताया कि कुल 94 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। बेसवां में आज नामांकन हो रहे हैं। भाजपा के महानगर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने बताया कि महावीर गंज मंडल में 12 और क्वार्सी मंडल में 14 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। शेष छह मंडलों में सोमवार को नामांकन होंगे।

जट्टारी मंडल में छह नामांकन
कस्बा जट्टारी के अलीगढ़ पलवल मार्ग पर स्थित फार्म हाउस में मंडल चुनाव अधिकारी चंद्रमणी कौशिक की मौजूदगी में सत्यवीर सिंह, सत्यपाल सिंह, यशपाल सिंह, कविता देवी, शिव कुमार शर्मा व अर्जुन सिंह ने मंडल अध्यक्ष पद के लिए आवेदन किया।
विज्ञापन


चंडौस में नामांकन के दौरान लगे आरोप
चंडौस में चुनाव अधिकारी संजय चौधरी की मौजूदगी में गणेश दत्त शर्मा, राजेश चौहान, ब्रजपाल सिंह ने नामांकन पत्र लिए। चर्चा है कि तीन नामांकन एक ही व्यक्ति के नाम किए गए हैं। किसी अन्य का नामांकन नहीं किया गया। भाजपा कार्यकर्ता टिंका सूर्यवंशी ने आरोप लगाया है कि उन्होंने चुनाव अधिकारी से नामांकन पत्र मांगा तो नहीं दिया गया। इस पर चुनाव अधिकारी संजय चौधरी का कहना है कि समय अवधि समाप्त होने के बाद नामांकन पत्र मांगा गया था, इसलिए नहीं दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें