फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः भाजपा नेता के घर पर फेंकी शौच, पड़ोसी पर मुकदमा दर्ज

Mon, 02 Sep 2019 01:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
दो समुदाय के लोगों के बीच हुऐ झगड़े के बाद घटना स्थल पर तैनात पुलिसफोर्स। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन

महानगर के सासनी गेट थाना क्षेत्र के सराय बीवी इलाके के रहने वाले शहर विधायक के करीबी भाजपा नेता राजेश यादव के घर की छत पर शौच फेंके जाने को लेकर उनके परिवार की महिलाओं का एक पड़ोसी से विवाद हो गया। मसला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण तनाव जैसे हालात पैदा हो गए। आरोप है कि पड़ोसी ने महिलाओं और अन्य परिजनों के साथ अभद्रता कर दी। इस खबर पर तत्काल कई थानों का फोर्स वहां पहुंच गए। बाद में खबर पर शहर विधायक सहित 100 से अधिक कार्यकर्ता थाने पर पहुंच गए। जिन्होंने मुकदमा दर्ज कराया, तब जाकर भीड़ वहां से हटी।

विज्ञापन


शहर विधायक संजीव राजा के करीबी भाजपा कार्यकर्ता राजेश यादव सराय बीवी में रहते हैं। घर में उनके भतीजे कपिल यादव भाजयुमो में महानगर उपाध्यक्ष भी हैं। राजेश यादव ने बताया कि उनके परिवार की एक बच्ची आगरा रोड के एक निजी अस्पताल में भर्ती है। परिवार के सदस्य उसी की देखभाल में लगे हैं। रविवार दोपहर को उनके घर की छत पर परिवार की महिलाओं ने शौच पड़ी देखी। देखने से मालूम हो रहा था कि शौच मकान के पीछे की ओर से फेंकी गई है।

इस पर पीछे बने मकान में रहने वाले पड़ोसी छोटे से इस बात की शिकायत की गई तो उसने महिलाओं से अभद्रता कर दी। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण तनाव जैसे हालात बन गए। इस बात की जानकारी हुई तो घर पहुंचकर पुलिस बुलाई। सूचना पर ऊपरकोट और सासनी गेट थाने की पुलिस आ गई। दोनों पक्षों को समझाने के बाद आरोपी के खिलाफ बिना कार्रवाई किए लौट गई।
विज्ञापन


इस बात की सूचना शहर विधायक, पूर्व मेयर शकुंतला भारती सहित, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष निखिल माहेश्वरी अन्य कार्यकर्ताओं को दी तो कार्यकर्ता थाने पर पहुंच गए। पुलिस से मुकदमा दर्ज करने की बात कही। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ तहरीर लेते हुए मुकदमा दर्ज किया। इंस्पेक्टर सासनी गेट के अनुसार आरोपी छोटू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें