दो गुट हाईवे पर वर्चस्व को लेकर आमने-सामने आ गए थे। दोनों गुटों के लोगों ने एक-दूसरे पर तमंचे, हॉकी, लाठी-डंडे लेकर एक-दूसरे पर जानलेवा हमला कर दिया। हाईवे पर खुलेआम हुई फायरिंग से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया था। राहगीरों में भगदड़ मच गई थी।
कोतवाली इगलास क्षेत्र में 23 मई को मथुरा-बरेली हाईवे पर दो गुटों के बीच वर्चस्व को लेकर हुई मारपीट व फायरिंग में पुलिस ने तीन लोगों को 24 मई रात गिरफ्तार किया है। मामले में नामजद शेष अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन
क्षेत्राधिकारी महेश कुमार ने बताया कि 23 मई को दो गुट हाईवे पर वर्चस्व को लेकर आमने-सामने आ गए थे। दोनों गुटों के लोगों ने एक-दूसरे पर तमंचे, हॉकी, लाठी-डंडे लेकर एक-दूसरे पर जानलेवा हमला कर दिया। हाईवे पर खुलेआम हुई फायरिंग से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। राहगीरों में भगदड़ मच गई, लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। मौके पर कई जूते-चप्पल भी छूट गए थे।
घटना के संबंध में पुलिस की ओर से 14 नामजदों सहित 20 अज्ञात के खिलाफ बहादुरपुर चौकी प्रभारी एसआई महीपाल सिंह द्वारा मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस टीम ने जनपद मथुरा के थाना राया के गांव सरुआ के टिल्लू, नगला जंगली के अमन उर्फ अशोक कुमार, हाथरस के थाना मुरसान के गांव शीतला के विवेक कुमार को गांव मान रजबहा के पास मथुरा-अलीगढ़ रोड से गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है। सीओ ने बताया है कि तीनों आरोपियों के खिलाफ इगलास के साथ राया व मुरसान थाने में भी मुकदमे दर्ज हैं।