हरदुआगंज तापीय परियोजना स्थित कासिमपुर पावर हाउस में बिजली की मांग कम होने के कारण सात, आठ और नौ नंबर यूनिटों को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। यह कार्रवाई शुक्रवार रात करीब नौ बजे लखनऊ मुख्यालय के निर्देश पर की गई।
महाप्रबंधक एचके गुप्ता ने बताया कि वर्तमान में पावर हाउस की केवल दस नंबर यूनिट ही संचालित है। 660 मेगावाट क्षमता वाली इस यूनिट से फिलहाल 443 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जा रहा है।