फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: गोंडा के लोगों की रात की नींद और दिन का चैन उड़ा

विज्ञापन
33 केवी लाइन में हुए ब्रेकडाउन को सही करने में जुटे बिजली कर्मी। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
अलीगढ़ से गोंडा स्थित विद्युत उप केंद्र के लिए आ रही 33 केवीए की लाइन में ब्रेकडाउन के कारण 16 घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रहने से लोगों की रात की नींद और दिन का चैन उड़ गया। शनिवार की रात 8:30 बजे गई बिजली रविवार की दोपहर 12 बजे आई तो लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

कस्बा व क्षेत्र के आसपास के गांवों में बिजली सप्लाई के लिए कस्बे में विद्युत उप केंद्र स्थापित है। शनिवार रात करीब 8:30 बजे अचानक बिजली चली गई। लोगों ने समझा कि रोस्टिंग की जा रही है। लोग इसी इंतजार में रात 12 बजे तक बिजली आने का इंतजार करते रहे। आधी रात के बाद पता चला कि लाइन में फॉल्ट हो गया है और कर्मचारी फॉल्ट की जगह को तलाश रहे हैं।
वहीं, रात को बिजली न मिलने पर इनवर्टर दम तोड़ गए। रात भर लोग गर्मी और मच्छरों से परेशान रहे। रविवार को सुबह फिर से बिजली टीमें सक्रिय हुईं तो फॉल्ट को ठीक किया गया। करीब 12 बजे बिजली आपूर्ति सुचारू हो सकी। सुबह बिजली न मिलने पर लोग पानी तक को तरस गए और रोजमर्रा के काम भी प्रभावित हुए। वहीं, एसडीओ राजकुमार ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति लाइन में अवरोध आने के कारण समस्या उत्पन्न हुई थी। रविवार को फॉल्ट तलाश कर ठीक करने के बाद दोपहर में आपूर्ति को सुचारू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें