फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: हरदुआगंज परियोजना की तीन यूनिटें फिर लाइट-अप

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम में बदलाव के कारण तीन दिन पूर्व बंद की गई हरदुआगंज तापीय परियोजनाओं की तीन यूनिटों को बिजली की मांग बढ़ने पर सोमवार दोपहर से फिर लाइट-अप कर दिया गया है।
विज्ञापन

प्रदेश में मौसम में बदलाव आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के कारण 29 मई को तापीय परियोजना की सात, आठ और नौ नंबर यूनिट को लखनऊ मुख्यालय के आदेश के बाद बंद कर दिया था। परियोजना के महाप्रबंधक एचके गुप्ता ने बताया कि सोमवार को बिजली की मांग बढ़ने पर लखनऊ मुख्यालय से आदेश आने के बाद परियोजना की उक्त तीनों यूनिटों को सोमवार दोपहर से लाइट-अप कर दिया गया है, जिसमें से आठ नंबर यूनिट शाम को करीब 5:30 बजे लोड पर आ गई है और इससे 110 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा, इसकी क्षमता 250 मेगावाट बिजली उत्पादन की है, जबकि सात और नौ नंबर यूनिट के भी रात तक लोड पर आ जाएंगी। ज्ञात रहे की तीन यूनिटों के बंद होने पर अब तक सिर्फ 10 नंबर यूनिट से विद्युत उत्पादन हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें