फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन हजार छात्राओं को संबोधित करेंगी स्मृति ईरानी

Thu, 21 Jan 2016 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी आज टीकाराम कन्या महाविद्यालय में आ रही हैं। वे यहां हिंदू गर्ल्स एजूकेशन सोसायटी द्वारा संचालित टीकाराम गर्ल्स डिग्री कॉलेज, टीकाराम गर्ल्स इंटर कॉलेज एवं रघुवीर बाल मंदिर की करीब तीन हजार छात्राओं को संबोधित करेंगी।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त टीकाराम गर्ल्स कॉलेज में नवनिर्मित बास्केट बॉल मैदान एवं रघुवीर बाल मंदिर में ऑडिटोरियम का उद्घाटन करेंगी। इससे पूर्व वे हिंदू गर्ल्स एजूकेशन सोसायटी के हरि प्रकाश गुप्ता के आवास पर शहर के प्रबुद्ध लोगों से बातचीत करेंगी।

स्मृति ईरानी के आगमन को लेकर टीकाराम कॉलेज में युद्धस्तर पर तैयारी चल रही है। कैंपस परिसर में खुले आसमान के नीचे दो मंच बन रह हैं। एक मंच पर स्मृति ईरानी, सांसद सतीश गौतम एवं हिंदू एजूकेशन सोसायटी के महासचिव हरि प्रकाश गुप्ता आदि बैठेंगे। जबकि दूसरे मंच से छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन


कन्या भ्रूण हत्या पर आधारित लघु नाटक पेश कर छात्राएं लिंग भेद के खिलाफ मजबूत संदेश देंगी। मौसम के रुख को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था का भी इंतजाम किया गया है। बारिश या घने कोहरे की स्थिति में कार्यक्रम कॉलेज हॉल में आयोजित किया जाएगा।  स्मृति के आगमन को लेकर छात्रा एवं शिक्षक बेहद उत्साहित हैं।

एक तो बहुत दिनों के बाद कोई महिला केंद्रीय मंत्री टीकाराम कॉलेज में आ रही है। दूसरी टीवी धारावाहिक में स्मृति ईरानी के ‘तुलसी’ के किरदार को आज भी लोग नहीं भूल पाए हैं। कॉलेज की छात्रा एवं शिक्षिकाएं आज भी उनके किरदार को याद करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें