फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदर भाटी गैंग का शूटर भगाने पर तीन पुलिसकर्मी बर्खास्त

Fri, 24 Jun 2016 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पुल‌िस - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
गौतमबुद्ध नगर के सुंदर भाटी गैंग के कुख्यात शूटर अखिलेश उर्फ अन्नी के पुलिस अभिरक्षा से भगाने की घटना को एसएसपी लव कुमार ने गंभीरता से लिया है। इस मामले में लापरवाही के आरोपी एक दरोगा (एचसीपी) व दो सिपाहियों को बृहस्प्तिवार को एसएसपी ने पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया। यह कार्रवाई एसपी यातायात/लाइन की जांच रिपोर्ट के बाद की गई है। इस जांच रिपोर्ट में तीनों की लापरवाही उजागर हुई, जिसके आधार पर यह सख्त फैसला लिया है। इसके अलावा गंगीरी के एक सिपाही को शराब पीकर उत्पात मचाने के
विज्ञापन

बता दें कि नोएडा के चर्चित विजय पंडित हत्याकांड का आरोपी व सुंदर भाटी गैंग का कुख्यात शूटर बुलंदशहर के औरंगाबाद खनेदा का निवासी अखिलेश उर्फ अन्नी उर्फ मनोज अलीगढ़ जेल में निरुद्ध था और 17 जून को उसे यहां से पुलिस लाइन की गारद द्वारा नोएडा सत्र न्यायालय में एडीजे-3 की अदालत में पेशी पर ले जाया गया। इस दौरान उसने एक ढाबे पर रुककर खाना खाया और वहीं साजिश के तहत उसके साथियों द्वारा लाई गई मिठाई खाने से उसे ले जाने वाले तीनों पुलिसकर्मी बेहोश हो गए। इसके बाद मौका पाकर अन्नी अभिरक्षा से भाग गया। इस मामले में एचसीपी प्रेमदत्त सहित दोनों सिपाहियों दिलीप कुमार, प्रताप सिंह के खिलाफ नोएडा में मुकदमा दर्ज हुआ और उन्हें निलंबित किया गया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार इस मामले में एसएसपी ने ढाबे पर खाना खिलाना गंभीर अपराध माना और मामले में जांच कराई। जांच रिपोर्ट के आधार पर तीनों को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया। इधर, गंगीरी में तैनात सिपाही प्रमोद कुमार को शराब पीकर उत्पात मचाने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें