जिले में स्वाइन फ्लू के संक्रमण का शिकार मरीजों का मिलना जारी है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में तीन नए मरीजों को इस संक्रमण से ग्रसित पाया गया है।
सीएमओ डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि अब तक जिले में 224 संदिग्ध मरीजों की जांच हुई है, जिसमें 54 मरीज इसके संक्रमण से ग्रसित पाए गए हैं। इनमें तीन नए मरीज हैं, जिनकी रिपोर्ट शुक्रवार को आई है। उपचार के बाद अब तक 28 मरीजों को राहत मिल चुकी है। इस दौरान 103 लोगों को इसका टीका लगाया जा चुका है। 15 लोगों का उपचार घर में जारी है। धीरे-धीरे इसका संक्रमण कम हो रहा है। एहतियातन लोगों से मास्क पहनने और भीड़ भरे स्थानों से दूर रहने के लिए कहा जा रहा है।