फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: डकैती की योजना बनाने के दोषी को पांच साल की कैद

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
विज्ञापन
क्वार्सी थाना क्षेत्र में डकैती की योजना बनाने के एक मामले में अदालत ने फैसला सुनाया है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पीके जयंत की अदालत ने आरोपी को दोषी करार दिया है। उसे पांच साल का कारावास और 1500 रुपये के आर्थिक जुर्माने की सजा सुनाई गई है।
विज्ञापन

यह मामला वर्ष 2019 का है। क्वार्सी थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। पुलिस ने रामगढ़ पंजीपुर निवासी ईशाक उर्फ ढोंगी को गिरफ्तार किया।

वह अपने साथियों के साथ बड़ी डकैती की योजना बना रहा था। पुलिस ने मौके से अवैध असलहे और अन्य संदिग्ध सामान भी बरामद किया था। इस खुलासे के बाद आरोपी के खिलाफ डकैती की योजना बनाने, बरामदगी और आर्म्स एक्ट के तहत तीन अलग-अलग केस दर्ज हुए थे। मामले की सुनवाई के दौरान आरोपी ईशाक उर्फ ढोंगी ने अदालत में अपना अपराध स्वीकार कर लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें