फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: रामगढ़ी में एक ही परिवार पर तीन बार जानलेवा हमला, रिपोर्ट दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

Sat, 02 May 2026 05:51 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पीड़ित पक्ष ने जान का खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टप्पल क्षेत्र के ग्राम रामगढ़ी में एक ही परिवार पर तीन बार जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन


पीड़िता रेखा पत्नी हरी ने पुलिस को बताया है कि 21 अप्रैल को पहले उनके पति के साथ दुकान पर रंजिशन जयवीर ने मारपीट की। गला दबाया मारने की कोशिश की। इसके बाद दोपहर को आरोपी ने उनके 14 वर्षीय भतीजे नरेश को पिकअप से कुचलने की कोशिश की। आरोप है कि शाम को जयवीर अपने साथी प्रताप, राकेश, महेश, तुलाराम, ग्रीश, उदय सिंह, शिवकुमार, अशोक, खूबी, पूरन और वेदराम के साथ हथियारों से लैस होकर घर में घुस आया और हरी व रेखा पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। 

शोर सुनकर ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी फरार हो गए। पीड़ित पक्ष ने जान का खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें