फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कंचनपुर में तीन और बेटियां मिलीं पेटदर्द से पीड़ित

विज्ञापन
गांव कंचनपुर में पेट दर्द से पीड़ित बेटी नीरज की जांच करते चिकित्सक। स्रोत : विभाग - फोटो : Samvad
विज्ञापन
दो माह में चार बेटियों की पेटदर्द से मौत होने के बाद मंगलवार को भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव कंचनपुर में शिविर लगाकर 15 से 18 साल तक के 21 लड़के-लड़कियों की जांच की। इनमें तीन बेटियों को पेटदर्द की शिकायत मिली है।
विज्ञापन




स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिन तीन बेटियों को यह समस्या मिली उनमें नीरज पुत्री दुर्गपाल अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहती है। वह परिवार के साथ एक तेहरवीं में शामिल होने आई थी। पानी बदलने के कारण उसके पेट में दर्द हुआ है। उसको जरूरत अनुसार दवा दे दी गई है। रिंकी पुत्री कुंवरपाल व तमन्ना पुत्री दयाराम के पेट में भी दर्द था, उसे भी दवा दे दी गई है।


कुसमा पुत्री सत्यप्रकाश खुजली की बीमारी से पीड़ित मिली। दरअसल, गांव की चार लड़कियों की पेटदर्द से मौत का मामला सामने आने के बाद से स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में डेरा डाले हुए हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चारों लड़कियों की मौत की अलग-अलग वजह बताई है। मंगलवार को भी बिजौली सीएचसी प्रभारी डॉक्टर नवीन कुमार,डॉक्टर जीशान हसन, डॉ.गीतिका आदि स्टाफ के साथ गांव में शिविर लगाया और स्वास्थ्य जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें