कृषि विभाग की टीमों ने मंगलवार को जिले में खाद बिक्री स्थलों का निरीक्षण किया। उर्वरक की बिक्री में अनियमितता मिलने पर विभाग ने तीन खाद विक्रेताओं के लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं, जबकि दो विक्रेताओं को नोटिस जारी किए गए हैं।
विभागीय टीमों ने सहकारी समिति मुरसान, सहकारी समिति सुजावलपुर, सहकारी समिति खेड़िया कलां, पीके भारत क्रॉप साइंस मुरसान, श्रीराम ट्रेडर्स नगला रति आईएफएफडीसी नगला हरी का निरीक्षण किया। सहकारी समिति मुरसान एवं मैसर्स श्रीराम ट्रेडर्स नगला रति को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। आईएफएससी नगला हरी से एक उर्वरक का नमूना लिया गया।
उर्वरकों के विक्रय में अनियमितता बरतने पर मैसर्स बांकेबिहारी किसान सेवा केंद्र सासनी, बांके बिहारी खाद भंडार बाजिदपुर और मां वैष्णो ट्रेडर्स लाखनू का लाइसेंस निरस्त किया गया है। जिला कृषि अधिकारी निखिल देव तिवारी ने बताया कि जिले में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है। 800 मीट्रिक टन यूरिया बफर गोदाम में भंडारित है। संवाद