फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक करोड़ की लूट-हत्याकांड में तीन सौ पेज की चार्जशीट तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के क्वार्सी क्षेत्र के एटा चुंगी से सटी सरोज नगर कालोनी में हुई ज्वैलर्स के घर एक करोड़ की लूट व पत्नी की हत्या में पुलिस विवेचक ने तीन सौ पेज की चार्जशीट तैयार कर बुधवार को सीओ कार्यालय भेज दी है, जिसे बृहस्पतिवार को न्यायालय में दाखिल कर दिया जाएगा। खास बात है कि लूट व कत्ल के जुर्म में ज्वैलर्स दंपती का बेटा, उसका दोस्त और दोनों की प्रेमिकाएं जेल में हैं। जिनके खिलाफ चार्जशीट में मजबूत साक्ष्य पेश किए गए हैं। कुछ वैज्ञानिक साक्ष्यों की जांच रिपोर्ट आना शेष है, जिन्हें आने पर कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

वाकया 19 फरवरी की दोपहर का है, जब कुलदीप ज्वैलर्स के स्वामी के घर एक करोड़ से अधिक के जेवरात की लूट और उनकी पत्नी कंचन वर्मा की हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। वारदात के खुलासे में पुलिस ने ज्वैलर्स दंपती के बेटे, उसके दोस्त, उसकी कथित पत्नी और दोस्त की प्रेमिका को गिरफ्तार कर लूटा गया माल बरामद किया था। चारों को 21 फरवरी को जेल भेजा था। चूंकि नियमानुसार गिरफ्तारी के 90 दिन में चार्जशीट दाखिल करनी होती है। इसी क्रम में विवेचक इंस्पेक्टर क्वार्सी ने तीन सौ पेज की चार्जशीट तैयार कर न्यायालय में दाखिल करने के लिए सीओ कार्यालय भेज दी है। बृहस्पतिवार को सीओ के अनुमोदन के बाद उसे कोर्ट में दाखिल कर दिया जाएगा।
विवेचक इंस्पेक्टर क्वार्सी छोटेलाल के अनुसार घटना के वक्त घर में महिला की हत्या व तिजोरी लूट में आरोपी बेटा व उसके दोस्त मौजूद थे। इसलिए तीन सौ पेज की चार्जशीट में मजबूत साक्ष्य के साथ उन दोनों को लूट, हत्या, साक्ष्य छिपाने, माल बरामद होने, साजिश रचने आदि का आरोपी बनाया गया है, जबकि दोनों की प्रेमिकाओं को हत्या व लूट की साजिश में शामिल होने व माल बरामदगी आदि का आरोपी बनाया गया है। न्यायालय में अब जल्द इस मुकदमे का ट्रायल शुरू कराया जाएगा। बाकी जो वैज्ञानिक साक्ष्य रिपोर्ट आना बाकी है। उन्हें जल्द मंगाकर न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

बेटे की प्रेमिका की हाईकोर्ट से जमानत खारिज
मामले में मुख्य आरोपी योगेश की प्रेमिका सोनम उर्फ चित्रा की ओर से पहले सत्र न्यायालय में जमानत अर्जी दायर की गई थी। यहां से जमानत खारिज होने के बाद उसके पैरोकारों ने हाईकोर्ट जमानत दायर की, वहां से भी जमानत खारिज हो गई है।
विज्ञापन

ये हैं आरोपी
- योगेश उर्फ राजा सरोज नगर एटा चुंगी क्वार्सी (आरोपी बेटा)
- सोनम उर्फ चित्रा नगला मसानी देहली गेट (बेटे की कथित पत्नी)
- तनुज चौधरी देवनगर खैर बाईपास बन्नादेवी(बेटे का दोस्त)
- शेहजल चौहान उर्फ रिनी गूलर रोड बन्नादेवी (दोस्त की प्रेमिका)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें