फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: किसान की जमीन के तीन फर्जी बैनामे और एक इकरारनामा किया

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा निवासी सोनपाल ने पांच बीघा जमीन के तीन फर्जी बैनामे और एक इकरारनामा कराए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को एक प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें लिखा है कि उसके पास कृषि भूमि गाटा संख्या 1378/0.963 है जो मौजा लहौर्रा मे स्थित है। यह पूरी पांच बीघा जमीन थी, जिसमें अधिकांश फर्जी तरीके से बेची जा चुकी है। किसान को इसका पता उस वक्त हुआ, जब वह खतौनी की नकल निकलवाने गया।
विज्ञापन

सोनपाल ने बताया कि उसने आज तक किसी के नाम बैनामा अथवा इकरारनामा नहीं किया है। उसके नाम से अन्य व्यक्तियों ने फर्जी बैनामे कर दिए हैं। 19 जून 2025 को 167.22 वर्गमीटर यानी 200 वर्गगज का बैनामा अदिति कुमारी निवासी बढ़ार तहसील सादाबाद के नाम किया गया है। दूसरा 100 वर्गगज का बैनामा इसी तारीख को लवली कुमारी निवासी ग्राम गंगलपुर विजयगढ़ तहसील कोल जिला अलीगढ़ के नाम कराया गया है। तीसरा 200 वर्गगज का बैनामा इसी तारीख को मंजू निवासी जोगिया के नाम कराया गया है। आधा बीघा जमीन का एक इकरारनामा 16 मई 2025 को सुनील कुमार जैसवाल निवासी सिद्धार्थ मार्ग नौरंगाबाद छावनी तहसील कोल अलीगढ़ व उमेश कुमार निवासी ग्राम सिधौली तहसील कोल जिला अलीगढ़ के नाम पंजीकृत है। जिसका सौदा 10 लाख रुपये में 5 लाख नकद बयाना लेकर हुआ है।
सोनपाल ने बताया कि इनमें से कोई भी बैनामा उसने नहीं किया है। किसी भी विक्रय पत्र में उसका फोटो नहीं है। किसी अन्य व्यक्ति का फोटो व अंगूठा निशान लगा है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर सासनी कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें