अलीगढ़ फलमंडी स्थित विधुत सब स्टेशन पर फॉल्ट सही करते समय दो लाइन मैन और एक संविदा कर्मी करंट की चपेट में आकर गम्भीर रूप से झुलस गए। तीनों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विधुत विभाग के अधिकारी मेडिकल कॉलेज में मौजूद बताए गए हैं। दरअसल, इलाके में शटडाउन को लेकर मरमम्त का काम चल रहा था लेकिन आरोप लगाया जा रहा है कि विधुत विभाग की लापरवाही की वजह से ही यह हादसा हुआ। घटना थाना बन्नादेवी क्षेत्र के सरसौल इलाके की है।