फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः कोरोना संक्रमित तीन महिलाओं ने दिया स्वस्थ बच्चों को जन्म

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोकोरोना संक्रमित तीन गर्भवती महिलाओं ने स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया है। एक महिला का ऑपरेशन करना पड़ा। तीनों महिलाएं एवं उनके नवजात स्वस्थ हैं। पं. दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय में पिछले तीन दिन में दो गर्भवती महिलाओं ने बच्चों को जन्म दिया। दरअसल जब गर्भवती महिलाएं आई थीं, तब उनका कोविड टेस्ट किया गया था।
विज्ञापन

बच्चों के जन्म के बाद दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमएस डॉ. अनुपम भास्कर का कहना है कि प्रसव के बाद दोनो महिलाएं एवं नवजात स्वस्थ हैं। बच्चों का कोविड टेस्ट निगेटिव है। मोहनलाल गौतम महिला चिकित्सालय में रावणटीला संजय गांधी कॉलोनी निवासी महिला ने बच्चे को जन्म दिया है। महिला का ऑपरेशन करना पड़ा है। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। मोहनलाल गौतम महिला चिकित्सालय में कोविड संक्रमित गर्भवती महिलाओं के प्रसव के लिए 20 बेड तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें