फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली में लदे बोरों पर बैठे तीन बच्चे हाईटेंशन लाइन से झुलसे

Thu, 31 Oct 2019 12:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
विज्ञापन
परिजनों ने तीनों बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव नगला वास कुंवरपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरे आलू के बोरों पर बैठे तीन बच्चे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। इससे तीनों बुरी तरह से झुलस गए। परिजनों ने तीनों बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


बुधवार दोपहर को शिवराम निवासी नगला वास कुंवरपुर अपने खेतों में आलू की बुवाई करने के लिए कोल्ड स्टोरेज से ट्रैक्टर-ट्रॉली में आलू के बोरे लाद कर लाए थे। वह ट्रॉली में लदे इन आलू के बोरों को अपने खेतों पर लेकर जा रहे थे।

ट्रॉली में लदे बोरों के ऊपर शिवराम का सात साल का बेटा जितेंद्र व नौ साल का बेटा तोताराम और आठ साल का आकाश पुत्र रामचरण बैठा हुआ था। खेत में हाईटेंशन की लाइन काफी नीचे होने के कारण तीनों बच्चे उसकी चपेट में आ गए।
विज्ञापन


इससे वह बुरी तरह से झुलस गए। यह देख परिजनों के होश उड़ गए। मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ लग गई। तीनों बच्चों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर उनका उपचार जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें