फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कनकपुर में बीमारी से दो दिन में तीन पशु मरे

Sat, 14 Nov 2026 02:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
अकराबाद के गांव कनकपुर में पशुपालकों को समझातीं चिकित्सा अधिकारी - फोटो : samvad
विज्ञापन
कनकपुर गांव में पशुओं में बीमारी फैली है। दो दिन में तीन पशुओं की मौत हो गई है। वहीं, पशु चिकित्सा विभाग का दावा है कि कीटनाशक फसल खाने से पशु बीमार पड़े। टीम के जरिये गांव में बीमार पशुओं को दवा दे दी गई है।
विज्ञापन

कनकपुर गांव निवासी प्रेम शंकर ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से गांव के पशुओं में बीमारी फैली है। इस बीमारी की चपेट में आने से कई पशु बीमार हैं। दो दिन के अंदर गांव निवासी शीलेंद्र की एक गाय और एक भैंस तथा मूलचंद की एक भैंस की मौत हो चुकी है। अचानक तीन पशुओं की मौत से गांव के पशुपालक परेशान और भयभीत हैं।
वहीं, पशु चिकित्सा अधिकारी अकराबाद डॉक्टर प्रतिभा सिंह का कहना है कि कीटनाशक लगी फसल खाने से पशु बीमार हुए हैं। ग्रामीणों की सूचना पर टीम गांव भेजकर बीमार पशुओं को उपचार कराया गया है। पशुपालकों को जागरूक किया गया है कि वह अपने पशुओं को साफ और स्वच्छ आहार खिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें