फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: रेलवे में नौकरी के नाम पर साढ़े तीन लाख रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेरोजगार युवक की मजबूरी का लाभ उठाते हुए शातिर ठगों ने साढ़े तीन लाख रुपये ठग लिए। युवक को डाक के माध्यम से रेलवे में नियुक्ति का फर्जी पत्र भी भेज दिया गया। ठगी की जानकारी तब हुई जब युवक ज्वाइनिंग के लिए दिल्ली पहुंचा। मुकदमा दर्ज करने के बाद साइबर पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


मूलरूप से इगलास (अलीगढ़) का रहने वाला दिग्विजय सिंह काफी समय से कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नहर पोपिया में अपने रिश्तेदार के यहां रह रहा है। यहीं रहकर युवक ने पढ़ाई पूरी की और अब नौकरी की तैयारी कर रहा था। साइबर थाने में की गई शिकायत में दिग्विजय ने बताया कि 30 अगस्त की दोपहर उनके पिता के मोबाइल अन्जान नंबर से कॉल आया। यह कॉल उसने ही रिसीव किया। फोन पर ठग ने खुद को कंसलटेंसी से बताते हुए नौकरी लगवाने की बात कही। युवक झांसे में आ गया। इसके बाद लगातार पिता, भाई व खुद के नंबर से युवक की ठग से बातें होती रहीं।

ठग ने रेलवे के ग्रुप सी में नौकरी दिलाने का आश्वासन। वह झांसे में आ गया और तीन अक्तूबर की सुबह ठग ने फोन कर युवक से 3.50 लाख रुपये एक बैंक खाते में डलवा लिए। दिग्विजय ने अपने भाई व मित्रों के जरिए यूपीआई से पैसा ट्रांसफर किया। इसके कुछ दिन बाद डाक से ज्वाइनिंग लेटर भी आ गया। युवक लेटर लेकर दिल्ली रेलवे कार्यालय पहुंचा तो जानकारी हुई कि लेटर फर्जी है।साइबर थाना प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


ठगी के लिए खुले हैं कॉल सेंटर

जिले में फोन पर ठगी का यह कोई पहला मामला नहीं है। इस तरह कई युवाओं को शातिर शिकार बना चुके हैं। बड़े शहरों में बकायदा इस तरह की ठगी के लिए कॉल सेंटर संचालित हैं, जो दूसरे शहरों के लोगों को निशाना बनाते हैं। इसी तरह के फर्जी कॉल सेंटर शहर में भी संचालित हैं। पूर्व में भी इन पर कार्रवाई हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें