मामले में मुकदमे के आधार पर किशोरीलाल को घटना वाले दिन ही दबोच लिया गया था। इसके बाद उसके बड़े बेटे राजन को दबोचा गया था। किशोरी को बुधवार को व राजन को बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया गया। इधर, अब 5 सितंबर को पुलिस ने तीसरे आरोपी रजत को भी देर शाम दबोच लिया।
अलीगढ़ के पला साहिबाबाद निवासी अनुज हत्याकांड में पुलिस ने 5 सितंबर को एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले में पहले ही आरोपी-पिता पुत्र को गिरफ्तार कर चुकी है। दोनों को जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगी है।
विज्ञापन
पला साहिबाबाद राम बिहारी मोहल्ला के रामकिशन का अपने पड़ोसी किशोरी लाल के परिवार से करीब तीन वर्ष से झगड़ा है। इसी में किशोरी लाल पक्ष 3 सितंबर सुबह-सुबह हमलावर हो गया और दोनों पक्षों में कहासुनी के बीच मारपीट हुई। सूचना पर यूपी 112 की पीआरवी टीम भी पहुंची। पीआरवीकर्मियों ने रामकिशन को थाने जाकर तहरीर देने की बात कही।
इस पर रामकिशन का बेटा अनुज, अपने भांजे कुनाल व अभिषेक एक बाइक पर थाने जा रहे थे, जबकि बाकी लोग दूसरे वाहन पर पीछे से जा रहे थे। इसी दौरान थाने से दो सौ मीटर पहले झम्मन लाल कंपाउंड वाली गली में किशोरीलाल के पुत्र राजन व रजत सहित टिंकू व अन्य एक दर्जन से अधिक अज्ञात लोगों ने अनुज, कुनाल व अभिषेक को रोक कर हमला कर दिया। इस दौरान अनुज की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
इस मामले में मुकदमे के आधार पर किशोरीलाल को घटना वाले दिन ही दबोच लिया गया था। इसके बाद उसके बड़े बेटे राजन को दबोचा गया था। किशोरी को बुधवार को व राजन को बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया गया। इधर, अब 5 सितंबर को पुलिस ने तीसरे आरोपी रजत को भी देर शाम दबोच लिया। जिसे अब 6 सितंबर को जेल भेजा जाएगा। सीओ प्रथम अभय पांडेय ने रजत के पकड़े जाने की पुष्टि की है।