फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RMPSU: बीएससी फॉरेस्ट्री द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 12 सितंबर से, यह है परीक्षा कार्यक्रम

Fri, 06 Sep 2024 12:48 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सत्र 2022-23 बीएससी फॉरेस्ट्री द्वितीय वर्ष के पांचवें सेमेस्टर (प्रथम प्रश्न पत्र) की परीक्षा 12 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। छठे सेमेस्टर (पांचवां प्रश्न पत्र) की परीक्षा दोपहर 3 से 5 बजे तक होगी।
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी कैम्प कार्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू) ने बीएससी फॉरेस्ट्री द्वितीय वर्ष की परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। परीक्षा 12 सितंबर से शुरू होगी। पांचवें और छठे सेमेस्टर की परीक्षा दो पाली में होगी।

विज्ञापन


सत्र 2022-23 बीएससी फॉरेस्ट्री द्वितीय वर्ष के पांचवें सेमेस्टर (प्रथम प्रश्न पत्र) की परीक्षा 12 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। छठे सेमेस्टर (पांचवां प्रश्न पत्र) की परीक्षा दोपहर 3 से 5 बजे तक होगी। पांचवें सेमेस्टर (द्वितीय प्रश्न पत्र) की परीक्षा 13 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। छठे सेमेस्टर (छठा प्रश्न पत्र) की परीक्षा दोपहर 3 से 5 बजे तक होगी। पांचवें सेमेस्टर (तृतीय प्रश्न पत्र) की परीक्षा 14 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। 

छठे सेमेस्टर (सातवां प्रश्न पत्र) की परीक्षा दोपहर 3 से 5 बजे तक होगी। पांचवें सेमेस्टर (प्रथम प्रश्न पत्र) की परीक्षा 17 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। छठे सेमेस्टर (पांचवां प्रश्न पत्र) की परीक्षा दोपहर 3 से 5 बजे तक होगी। पांचवें सेमेस्टर (चतुर्थ प्रश्न पत्र) की परीक्षा 12 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। छठे सेमेस्टर (आठवां प्रश्न पत्र) की परीक्षा दोपहर 3 से 5 बजे तक होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें