मुख्य अतिथि काशी-विश्वनाथ मामले की पैरवी कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता उच्चतम न्यायालय विष्णु कुमार जैन ने कहा कि इस केस में उनके पक्ष की जीत होगी। उन्होंने कोर्ट में चल रही सुनवाई एवं एएसआई सर्वे के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि मुस्लिम किसी भी मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंच जाते हैं। इससे उनकी ताकत का अंदाजा लगा सकते हैं। कोर्ट के आदेश से जो सर्वे चल रहा है, उसमें हिंदुओं के पक्ष में साक्ष्य मिले हैं। इसके लिए एक लंबी लड़ाई लड़ी जा रही है। काशी विश्वनाथ के साथ मथुरा-वृंदावन, कुतुबमीनार समेत देश भर के 42 हजार मंदिरों की आजादी की लड़ाई लड़ी जानी है। गोष्ठी की अध्यक्षता समाजसेवी एवं निर्यातक आरके जिंदल ने एवं संचालन आहुति संस्था के अध्यक्ष अशोक चौधरी ने किया।
यह रहे कार्यक्रम में मौजूद
कार्यक्रम के दौरान शहर विधायक मुक्ता संजीव राजा, पब्लिक स्कूल डेवलपमेंट सोसाइटी के अध्यक्ष एवं संयोजक प्रवीण अग्रवाल, सर्व व्यवस्था प्रमुख प्रदीप अग्रवाल आरसीएच, सह संयोजक गौरव शर्मा, डॉ. ज्ञानेंद्र मिश्रा, जयप्रकाश सारस्वत, कर्नल निशिध सिंघल, मुकेश सिंघल, मुकेश मित्तल, रवि राठी, शैलेंद्र, शालू, पारस गुप्ता, गिरधारी लाल गोयल, मुनेश जैन, डॉ. विश्वामित्र आर्य, अनिल देशबंधु, विनोद माहेश्वरी, संजय सिंह, शेखर शर्मा, डॉ. रक्षपाल सिंह, देवेंद्र सक्सेना, सुभाष गोयल, विजय अग्रवाल सोनी, ओपी राठी, यतींद्र मोहन झा आदि।