फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी का प्रदेश है, यहां रोड पर न नमाज होगी, न हनुमान चालीसा : स्वतंत्र देव

विज्ञापन
जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का माला पहनाकर स्वागत करते भाजपा नेता। संवाद
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव जैदपुरा में आयोजित एक स्वागत समारोह में बुधवार दोपहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने विपक्षियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह योगी का प्रदेश है यहां रोड पर न नमाज होगी न हनुमान चालीसा। पहले ऐसी सरकार थी, जिसके शासन में लड़ाई, दंगे, चोरी-डकैती सरेआम होती थी, लेकिन आज प्रदेश में ऐसी सरकार है कि लाउडस्पीकर उतरवाने के लिए डीआईजी के साथ पुलिस फोर्स को नहीं जाना पड़ता, बल्कि एक सिपाही के इशारे पर लाउडस्पीकर उतर जाता है। वह लाउडस्पीकर मंदिर का हो या मस्जिद का।
विज्ञापन

स्वतंत्र देव सिंह ने करीब 16 मिनट के अपने संबोधन में प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे मेें बताते हुए कहा कि सीएम योगी ने प्रदेश की जनता को 2024 तक हर घर में जल पहुंचाने का संकल्प लिया है। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि हमें सिर्फ टोंटी चोरों से सावधान रहने की जरूरत है। वहीं रागिनी कलाकार नरदेव बेनीवाल के साथ बड़ी संख्या में किसानों ने स्वतंत्र देव सिंह के सामने रजवहा में पानी न आना और टेल तक पानी न पहुंचने की समस्या को रखा। उन्होंने किसानों से टेल तक पानी पहुंचाने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में सांसद सतीश गौतम ने मालव के समीम यमुना पर पक्का पुल निर्माण कराने के लिए योगी व स्वतंत्र देव सिंह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी को एक दिन पूर्व होना है और मुझे भी, लेकिन काम कभी पूर्व नहीं होता। वहीं खैर विधायक व राजस्व राज्यमंत्री अनूप प्रधान ने कहा कि हमें योगी मोदी जैसे संत मिले हैं। यही कारण है कि आज मंत्री गांव-गांव जनता के दरवाजे जाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं। वहीं मांट विधायक राजेश चौधरी ने भी जनता के समक्ष अपने विचार रखे। कार्यक्रम संयोजक ग्राम प्रधान योगेश चौधरी व जिला पंचायत सदस्य कृष्णपाल सिंह उफ़ॱर लाला प्रधान ने मंत्री स्वतंत्र देव सिंह सहित सभी मंचासीन अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

ये लोग रहे शामिल
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्षा विजय सिंह, ठाकुर श्योराज सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष चौ .ऋषिपाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर गोपाल सिंह, चौधरी नत्थी सिंह, जिला महामंत्री गौरव शर्मा, जिला मंत्री हरिशंकर गौड़, पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह, कल्याण सिंह, ब्लॉक प्रमुख पति चौधरी ऋषिपाल सिंह, चौधरी मनवीर सिंह, ओमवीर सिंह, अजय शर्मा, प्रधान यादवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं एसडीएम खैर संजय मिश्रा, सीओ इंदु सिद्धार्थ, टप्पल थाना प्रभारी आईपीएस पुनीत द्विवेदी मय फोर्स मौजूद रहे।
अवैध मजार व दरगाह हटाने के लिए दिया ज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान हेतलपुर निवासी चौधरी ओमवीर सिंह ने जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को टप्पल क्षेत्र में अवैध रूप से मौजूद मजार व दरगाह को हटाने के संबंध में ज्ञापन दिया। ज्ञापन में ओमवीर सिंह ने टप्पल के नूरपुर-अटारी मार्ग पर, गढ़ी सूरजमल के किनारे, यमुना एक्सप्रेस वे के नीचे, कस्बा टप्पल में रोड किनारे आदि अवैध मजार व दरगाह का जिक्र करते हुए इन्हें हटाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें