फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैरक की छत से कूदकर आत्महत्या के मामले की होगी मजिस्ट्रेटी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
10 मई को थाना विजयगढ़ की महिला बैरक की छत से युवती द्वारा कूदकर आत्महत्या किए जाने के मामले की मजिस्ट्रेटी जांच होगी। डीएम के निर्देश पर एसीएम द्वितीय सुधीर कुमार इसकी जांच करेंगे। घटना से जुड़ा कोई भी व्यक्ति अपना बयान व साक्ष्य उपलब्ध करा सकता है।
विज्ञापन

एसीएम द्वितीय सुधीर कुमार ने बताया कि थाना विजयगढ़ क्षेत्र के एक गांव की युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का मुकदमा 28 अप्रैल को दर्ज कराया गया था। इसमें सचिन व आकाश को नामजद कराया गया था। पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया। 10 मई की रात करीब नौ बजे युवती ने थाने की महिला बैरक की छत से छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। गंभीर रूप से घायल हो जाने पर युवती को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां तीन दिन बाद 13 मई को उपचार के दौरान युवती की मृत्यु हो गई। इस प्रकरण में आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित किया जा चुका है और मुकदमे में विवेचना जारी है। डीएम इंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर एसीएम द्वितीय को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें