फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 किमी क्षेत्रफल में हुए थे तीन फाल्ट, 5 घंटे दुरुस्त हुई आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
क्वार्सी सब स्टेशन से जुड़े कुछ इलाकों में शुक्रवार तड़के तेज हवाओं के कारण 33 केवी और 11 केवी लाइन में फाल्ट से आपूर्ति बाधित हुई थी। शहर में ऊर्जा मंत्री की मौजूदगी के बीच इतने बड़े फॉल्ट को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों ने जब जानकारी तलब की तो यह तथ्य सामने आया है।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के अधीक्षण अभियंता एस के जैन के अनुसार शुक्रवार सुबह चार बजे तेज हवाओं के चलते नगर क्षेत्र के क्वार्सी बिजलीघर की 33 केवी लाइन बंद हो गई। इसके चलते बिजलीघर से पोषित सभी दस फीडरों की आपूर्ति भी ठप हो गई। इस दिक्कत पर एसडीओ व जेई सहित पूरी टीम इलाके में पेट्रोलिंग पर लगाई गई। करीब एक घंटे की पेट्रोलिंग के बाद 33 केवी लाइन दुरुस्त कर दी गई। फिर एक-एक कर अन्य सभी फीडरों की आपूर्ति शुरू की गई। मगर टाउन फीडर से पोषित शंकर विहार आदि इलाकों की 11केवी लाइन की आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। इसमें एक जगह इंसुलेटर बस्ट पाया गया। जिसे सही किया गया। मगर फिर भी आपूर्ति सही नहीं हुई। इसके बाद 6 किमी लाइन की पेट्रोलिंग में एक के बाद एक तीन फाल्ट मिले, जिनमें इंसुलेटर बस्ट और जंफर बस्ट थे। इन तीनों फाल्ट को दुरुस्त करने के बाद इस फीडर की आपूर्ति 10 बजे शुरू की गई। यह सभी तथ्य रिकार्ड में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें