फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा विहार में तीन माह से है पानी का संकट

विज्ञापन
सुरक्षा विहार में खराब पड़े हैंडपंप को दिखाते लोग। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
वार्ड नंबर 13 के सुरक्षा विहार में तीन महीने से गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। हैंडपंप से भी गंदा पानी आने की शिकायत है। भीषण गर्मी में करीब दो हजार लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि वार्ड में साल भर पहले अमृत योजना के तहत पानी की पाइप लाइन डाली गई थी। नई पाइप लाइन डालते समय 20 साल पुरानी पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है, जिसकी मरम्मत आज तक नहीं हुई है। वार्ड में जहां नई पाइप लाइन पड़ी है, वहां साफ पानी आ रहा है, लेकिन सुरक्षा विहार में अभी पुरानी पाइप लाइन से ही आपूर्ति हो रही है। लोगों ने बताया कि पुरानी पाइप लाइन में जगह-जगह लीकेज के कारण घरों में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। यहां सिर्फ दो सरकारी हैंडपंप हैं, जिनमें से एक खराब है। पानी का संकट होने के कारण लोगों को रोजमर्रा के कामों में परेशानी होती है। स्थानीय लोगों ने कई बार जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को अपनी व्यथा सुनाई है, लेकिन समस्या का निराकरण नहीं हुआ है।
यह है स्थिति
- वार्ड 13 - सुरक्षा विहार
- वार्ड की आबादी 35 हजार।
- मिश्रित आबादी वाला क्षेत्र।
- जलस्तर 220 से 250 फुट।
- वार्ड में 35 सरकारी हैंडपंप। दस खराब हैं।
- हैंडपंपों से गंदा पानी आने की शिकायत।
- वार्ड में सरकारी सबमर्सिबल पंप नहीं।
- वार्ड में एक पानी की टंकी से जलापूर्ति।
- वार्ड में तीन सरकारी ट्यूबवेल। सभी सही हालत में।
- टीडीएस 600 से 800 है। पीने लायक पानी का टीडीएस 150 तक होना चाहिए।
वार्ड में आने वाले मोहल्ले
- चूहरपुर, शिक्षा नगर, त्रिमूर्ति नगर, चांदवारी, बसंत विहार, बीमा नगर आदि।
अधिकारी नहीं सुन रहे
सुरक्षा विहार में गंदे पानी की समस्या है। वार्ड में विकास कार्यों के दौरान कई जगहों पर पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। लीकेज के कारण गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। अधिकारी समस्या सुनने के लिए तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पूरन सिंह, पार्षद
सुरक्षा विहार में पानी की समस्या है। टीम को मौके पर भेजकर समस्या का जल्द निस्तारण कराया जाएगा। - अनवर ख्वाजा, महाप्रबंधक जल
भीषण गर्मी में लोग परेशान हैं
तीन महीने से इलाके में गंदा पानी आ रहा है। दो हैंडपंप में से एक खराब है। भीषण गर्मी में पीने के पानी के लिए लोग परेशान रहते हैं। - सतेंद्र कुमार
इलाके में काफी समय से हैंडपंप की दरकार है। कई बार इस संबंध में पार्षद से कहा गया है। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। - हरेंद्र कुमार
20 साल पुरानी पाइप लाइन में लीकेज की समस्या है। यह सही हो जाए तो इलाके में साफ पानी की आपूर्ति हो। - नगीना देवी
तीन महीने से इलाके में गंदा पानी आ रहा है। कई बार शिकायत किए जाने के बाद भी समस्या का निदान नहीं हो पा रहा। - सजल शर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें