थाना क्षेत्र के गांव बढारी बुजुर्ग में बने गांव के गेट पर झंडे लगाने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के तीन युवकों को हवालात में डाल दिया।
गांव के गेट पर आंबेडकर जयंती के दौरान जाटव समाज के लोगों द्वारा नीला झंडा लगा दिया था। रविवार को कुशवाहा समाज के लोगों ने गेट पर कांव़ड़ वाले भगवा रंग के चार झंडे पहले लगे झंडे से बड़े लगा दिए। सोमवार को दोनों पक्षों के लोगों में कमेंट होने लगे। विवाद बढ़ता देखकर गांव सभ्रांत लोगों ने पंचायत कर एक समाज के युवक से दूसरे समाज के लोगों से माफी मंगवा दी। फिर भी एक युवक ने पुलिस कोक सूचना दे दी। पुलिस दोनों समाज से तीन युवकों को पकड़ कर हवालात में बंद कर दिया है। एसओ सुमित गोस्वामी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जिस की गलती होगी उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।