गांव जलालपुर में एक नवविवाहिता ने किसी बात से क्षुब्ध होकर विषाक्त पदार्थ खा लिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
गांव निवासी सुमित कुमार की चार माह पहले थाना गभाना के गांव मोरहना निवासी रचना के साथ शादी हुई थी। रविवार की रात करीब नौ बजे रचना ने किसी बात पर क्षुब्ध होकर विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन को जानकारी हुई तो उसे तत्काल अस्पताल ले गए, जहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। परिजन ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। थाना पुलिस ने मामले की जानकारी से इन्कार किया है।