फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में नहीं है स्थान, कैसे हो पाएगा ताला बनाने का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
बंदियों के हुनर व कौशल को निखारने के प्रयास में ओडीओपी (वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट) योजना के तहत जेल में बंदियों के हाथों ताला बनाने की कवायद को झटका लगता दिख रहा है। बंदियों के बोझ तले दबी जेल में ताला कारखाना शुरू करने के लिए जगह का अभाव है। सोमवार को उद्योग केंद्र के अधिकारियों व जेल प्रशासन ने जेल में मौका-मुआयना किया है। मगर अभी तक इतनी जगह मिलना संभव नहीं हो रहा, जिसमें ताला कारखाना शुरू कराया जा सके। अब इस मामले में शासन को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन

शासन स्तर से जारी आदेश में कहा गया कि प्रदेश के सभी केंद्रीय कारागार, आदर्श कारागार लखनऊ, नारी निकेतन, उन्नाव, सीतापुर व गोरखपुर की जेलों में उन जिलों से संबंधित उद्योग संचालित हैं। इसी तर्ज पर प्रदेश की अन्य 59 जेलों में संबंधित जिलों के उद्योग संचालित किए जाएं। अलीगढ़ जेल में ताला कारखाना शुरू करने के लिए कहा गया है। इसके बाद उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक व कारागार प्रशासन के अधिकारियों ने सोमवार को कारागार का मुआयना किया। यहां एक स्थान तय कर कारखाना शुरू करने पर चर्चा हुई। तय हुआ कि जेल में संबंधित बंदी को पहले ट्रेनिंग कराई जाएगी। मगर जो समस्या कारागार प्रशासन की ओर से आड़े आ रही है, वह स्थान की कमी है।
ये खड़े हो रहे सवाल
जेल में ताला कारखाना शुरू करने के लिए बड़ा स्थान चाहिए, क्योंकि ताला बनाने का काम एक जगह से नहीं चल सकेगा। ताला बनाने का काम कई पार्ट्स में पूरा होता है। उसके लिए अलग अलग स्थान चाहिए। ऐसा नहीं है कि कोई काम जेल के अंदर करा लिया जाए और शेष काम कराने के लिए माल बाहर भेजा जाए। इस आवाजाही में सुरक्षा भी बड़ा सवाल होगी।
विज्ञापन

- यह सही है कि शासन के निर्देश के क्रम में कारागार में ताला कारखाना शुरू करना है। जेल का जायजा लिया गया है। मगर वहां स्थान व सुरक्षा को लेकर सवाल खड़ा हो रहा है। इस विषय में शासन स्तर पर रिपोर्ट भेजी जाएगी। वहां के निर्णय के अनुसार आगे तय होगा।
- श्रीनाथ पासवान, उपायुक्त उद्योग केंद्र
जीबीएस-3 में शामिल होंगी अलीगढ़ की 36 इकाइयां
अलीगढ़। प्रदेश सरकार द्वारा ग्राउंड बेकिंग समारोह-3 का आयोजन 3 जून को किया जा रहा है। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित होने वाले इस समारोह में प्रदेश भर से 3 करोड़ से अधिक के निवेश वाली इकाइयों को आमंत्रित किया जा रहा है। उद्योग केंद्र के उपायुक्त के अनुसार अलीगढ़ से 36 इकाइयां अब तक तय की गई हैं, जिनके स्टाल इस समारोह में लगेंगे। इसके लिए तैयारियां जारी हैं। सभी इकाइयों के संचालकों के सहयोग से इस समारोह को अलीगढ़ की ओर से सफल बनाने का प्रयास हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें