फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: एएमयू प्रोफेसर के घर में चोरी, नौकरानी वीडियो बनाकर दे रही धमकी, पुलिस जांच में जुटी

Sun, 07 May 2023 10:52 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

घर से डेढ़ लाख रुपये कीमत के जेवरात चोरी हो गए। उन्हें शक है कि नौकरानी ने ये काम किया है। इस मामले में महिला के बेटे शकील अहमद ने गेट कीपर से नौकरानी को लेकर कुछ सवाल किए तो वह उल्टा उन्हें धमकी देने लगा। 
विज्ञापन
एएमयू - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ मुस्लिम विवि के समाज शास्त्र विभाग की चेयरमैन के घर से जेवरात चोरी की घटना हुई है। इस मामले में नौकरानी के खिलाफ तहरीर देकर आरोप लगाया है कि अब उन्हें वीडियो बनाकर प्रसारित करते हुए धमकी दी जा रही हैं। 

विज्ञापन


एफएम टॉवर निवासी शीरीन सादिक की ओर से दी गइ तहरीर के अनुसार उनके घर से डेढ़ लाख रुपये कीमत के जेवरात चोरी हो गए। उन्हें शक है कि नौकरानी ने ये काम किया है। इस मामले में महिला के बेटे शकील अहमद ने गेट कीपर से नौकरानी को लेकर कुछ सवाल किए तो वह उल्टा उन्हें धमकी देने लगा। 

साथ में गाली गलौज का वीडियो बनाकर उसे अब वायरल कर रहा है। इस मामले में महिला आदि पर तहरीर देकर कार्रवाई को कहा गया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें