फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: एक ही रात में छह नलकूपों से चोरी, केबल-स्टार्टर ले गए चोर

विज्ञापन
गांव बाहरपुर में नलकूप की कोठरी में बिखरा पड़ा सामान। स्रोत : ग्रामीण - फोटो : samvad
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव सूरजपुर में रविवार रात चोरों ने किसानों के छह निजी नलकूपों को निशाना बनाते हुए केबल और स्टार्टर चोरी कर लिए। घटना से किसानों में आक्रोश है। पीड़ित किसानों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित किसान विनोद सिंह, संजय कुमार, हरेंद्र सिंह, सोनू कुमार, अमर सिंह बघेल और यशपाल सिंह ने बताया कि उनके खेतों में लगे नलकूपों के ताले तोड़कर चोर कहीं से केबल और कहीं से स्टार्टर चोरी कर ले गए।
धर्मवीर सिंह के नलकूप का ताला तोड़ने का भी प्रयास किया गया, लेकिन चोर सफल नहीं हो सके। इसी रात गांव बाहरपुर निवासी राजेंद्र शर्मा के नलकूप में भी अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। आग से नलकूप में रखा काफी सामान जलकर राख हो गया। कोतवाल राजवीर सिंह परमार ने बताया कि किसानों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही चोरी और आगजनी की घटनाओं का खुलासा कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें