कस्बा दादों में बिजली का खंभा टूटने से जाम में फंसे वाहन। संवाद
- फोटो : samvad
कस्बा दादों में सोमवार को मुख्य चौराहे पर खलबली मच गई। एक कंटेनर में बिजली की केबल फंसने से विद्युत पोल टूटकर सड़क पर झुक गया। इस हादसे के कारण कुछ समय के लिए आवागमन बाधित हो गया। गनीमत रही कि घटना के वक्त मौके पर कोई मौजूद नहीं था।
एक कंटेनर चालक दादों में बदरपुर खाली करने के बाद एटा की ओर लौट रहा था। जैसे ही कंटेनर मुख्य चौराहे के पास पहुंचा, वाहन की ऊंचाई के कारण ऊपर से गुजर रही बिजली की केबल उसमें फंस गई। केबल के तेज खिंचाव से बिजली का पोल टूटकर सड़क की ओर झुक गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर संबंधित विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। क्षतिग्रस्त केबल और पोल को हटाने का कार्य शुरू किया। स्थिति को सामान्य कराने के प्रयास किए गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते बड़ा हादसा टल गया।