फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कमिश्नर के कार चालक के घर चोरी, मामले में तीन संदिग्ध पकड़े

Sun, 04 Aug 2024 11:01 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सुखदेव कमिश्नरी में कार चालक हैं। चोरों ने घर के गेट का ताला तोडक़र वहां से नकदी, जेवरात, कपड़े, घरेलू कीमती सामान समेत करीब पांच लाख रुपये का माल चोरी कर लिया। पीडि़त ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
चोरी का अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में थाना क्वार्सी क्षेत्र के देवसैनी स्थित लोधी बिहार कॉलोनी में 2 अगस्त रात कमिश्नर के सरकारी कार के चालक के घर हुई चोरी के मामले में पुलिस तीन संदिग्ध लोगों को पकड़ा है। जिनसे पूछताछ जारी है। पुलिस का दावा है घटना का जल्द खुलासा होगा । 

विज्ञापन


देवसैनी के लोधी बिहार कॉलोनी निवासी सुखदेव कमिश्नरी में कार चालक हैं। चोरों ने घर के गेट का ताला तोडक़र वहां से नकदी, जेवरात, कपड़े, घरेलू कीमती सामान समेत करीब पांच लाख रुपये का माल चोरी कर लिया। पीडि़त ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में ले लिया है। जिनसे पूछताछ जारी है। प्रभारी निरीक्षक क्वार्सी ने बताया कि मामले का जल्द खुलासा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें