फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: खरई पंचायत सचिवालय से कुंदा तोड़कर चोरी

विज्ञापन
खरई गांव के पंचायत सचिवालय के दरवाजे का टूटा कुंदा। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
गांव खरई के पंचायत सचिवालय को चोरों ने निशाना बनाते हुए इन्वर्टर, बैटरी और कंप्यूटर की एलसीडी चोरी कर ली। चोरों ने सीसीटीवी कैमरों से बचने के लिए उनकी तार काटने और दिशा बदलने का भी प्रयास किया।
विज्ञापन

चोर पंचायत सचिवालय के कमरे का ताला और कुंदा तोड़कर अंदर घुसे। परिसर में लगे चार सीसीटीवी कैमरों में से किसी की तार काट दी गई तो किसी की दिशा बदल दी गई। पुलिस ने डीवीआर कब्जे में लेकर फुटेज की जांच शुरू कर दी है। ग्राम प्रशासक दुर्गेश कुमार शर्मा ने बताया कि किसी के आने की आहट होने पर चोर अन्य कीमती सामान छोड़कर भाग गए। एसएचओ जोगेंद्र सिंह ने बताया कि हल्का प्रभारी मामले की जांच कर रहे हैं और डीवीआर फुटेज चेक कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें