फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: छत के ऊपर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया बच्चा, झुलसा

विज्ञापन
विद्युत लाइन से झुलसे बच्चे का फोटो - फोटो : samvad
विज्ञापन
गांव दरियापुर में सोमवार सुबह मकान की छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 11 वर्षीय बच्चा झुलस गया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

गांव निवासी विपिन कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 11 बजे उनका बेटा नैतिक खेलते-खेलते गांव के मंदिर के पास स्थित श्रीपाल सिंह के मकान की छत पर पहुंच गया। इसी दौरान वह मकान के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से बच्चा बुरी तरह झुलस गया।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बच्चे के परिजनों के साथ आसपास के लोग भी पहुंच गए। लोगों की मदद से झुलसे नैतिक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद परिजन परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें