फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रायल मोड में खुले सिनेमाघर, दर्शकों को करना होगा इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना काल में लंबे समय बाद सिनेमाघर सोमवार से खुले। मगर, अभी दर्शकों को फिल्म देखने के लिए एक-दो दिन का इंतजार करना होगा। दरअसल, अभी सिनेमाघर संचालकों ने ट्रायल मोड में सिनेमाघर खोले हैं। स्क्रीन और साउंड की टेस्टिंग के साथ ही परिसर में साफ-सफाई का काम कराया गया। एसी-कूलरों को दुरुस्त कराया गया। नई फिल्मों की रिलीज न होने के चलते सिनेमाघर संचालक फिलहाल दर्शकों को बुलाने से कतरा रहे हैं। शहर में सीमा सिनेमा, मिनाक्षी सिनेमा, स्टार वर्ल्ड सिनेमा, अफसरा सिनेमा, वाड्रा सिनेमा आदि प्रमुख हैं।
विज्ञापन

सीमा सिनेमा के मैनेजर अक्षय दीक्षित ने बताया कि काफी समय से सिनेमाघर बंद होने के चलते दर्शकों को बुलाने से पहले स्क्रीन, साउंड की टेस्टिंग की जा रही है। स्टार वर्ल्ड के प्रबंधक राशिद ने बताया कि सिनेमाघरों को खोलने का आदेश तो जारी कर दिया गया है। मगर, साप्ताहिक बंदी में छूट नहीं मिली है। जब शनिवार और रविवार को सिनेमाघरों को बंद ही रखा जाएगा तो दर्शक कैसे आएंगे। इन दो दिनों में छुट्टी होने के चलते दर्शकों की सबसे अधिक भीड़ आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें