क्षेत्र के गांव ऊमरी में शुक्रवार सुबह एक युवक हनुमान मंदिर परिसर में गड्ढा खुदवा कर 24 घंटे के लिए समाधि में लीन हो गया है। सूचना पर थाना पुलिस और नायब तहसीलदार भी मौके पहुंच गई। धार्मिक आस्था का मामला होने के कारण वह पुलिस-प्रशासन वहां पर नजर बनाए हुए है।
गांव ऊमरी में हनुमानजी का मंदिर है। गांव का ही मनोज कुमार (35) मंदिर की देखभाल करता है। ग्रामीणों ने बताया कि मनोज ने शुक्रवार को हनुमान जी की भक्ति में 24 घंटे की समाधि में जाने का निर्णय लिया। इसके बाद मंदिर के समीप एक छह फीट का गड्ढा खुदवाने के बाद सुबह 9:00 बजे गड्ढे में बैठ गया। परिजनों व कुछ अन्य लोगों ने गड्ढे के ऊपर लकड़ी के पट्टे लगाकर उसपर ऊपर से मिट्टी बिछा दी। युवक के समाधि लेने की सूचना पर थाना पुलिस और नायब तहसीलदार काजोल ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी की। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर पर शनिवार को दूरदराज के लोग दर्शन करने और मन्नत मांगने के लिए आते हैं।
वर्जन
इस संबंध में एसडीएम गभाना विनीत मिश्रा का कहना है धार्मिक आस्था के चलते युवक समाधि पर बैठा है, उसके परिजनों ने भी धार्मिक आस्था के चलते समाधि पर बैठने की बात लिखकर दी है। पुलिस व प्रशासन समाधिस्थल पर नजर बनाए हुए है।
फोटो
पैंठ और ईद की खरीदारी की उमड़ी भीड़ से जाम
चंडौस। कस्बा में साप्ताहिक सब्जी पैंठ और ईद की खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ से शुक्रवार को दोपहर बाद जाम लग गया। लोगों को दो घंटे तक परेशानी का सामना करना पड़ा। कस्बा में शुक्रवार को पैंठ लगती है, जिसमें कस्बा के साथ आसपास के गांवों लोग करने आते हैं। शनिवार को बकरीद भी है। इसे देखते हुए बाजार में खरीदार भी आते हैं। साथ ही दिनभर डंफर आदि बड़े वाहन भी निकलते हैं। इसकी वजह से दोपहर तीन बजे से पांच बजे तक जाम लगने से लोग करीब दो घंटे तक परेशान होते रहे। कस्बा के लोगों ने डंफरों को बाईपास से निकलवाए जाने की मांग की है।
नगर पंचायत चंडौस में किया पौधरोपण
चंडौस। नगर पंचायत कार्यालय में चेयरमैन डॉ. डीएस भारती व ईओ रेनू यादव ने पर्यावरण दिवस के मौके पर पौधरोपण किया। उन्होंने पौधरोपण का महत्व बताया। इस मौके पर धर्मेंद्र सिंह राना, ऋषि शर्मा, विनोद गुप्ता, जयप्रकाश,महेंद्र सिंह, सतीश बाबू आदि मौजूद रहे।
सांसद का स्वागत समारोह कल
चंडौस। कस्बा के एक मैरिज होम में आठ जून को दोपहर एक बजे सांसद सतीश गौतम के भारतीय खाद्य निगम का चेयरमैन बनाए जाने पर स्वागत समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह लाला को भी सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी गणेशदत्त शर्मा ने दी है।
सूचना नहीं देने का आरोप
चंडौस। क्षेत्र के गांव ताजपुर निवासी प्रेमकुमार चौहान ने तहसीलदार पर जनसूचना अधिकार के तहत सूचना नहीं देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि नियमानुसार आवेदन कर नौ बिंदुओं पर सूचना मांगी थी लेकिन 40 दिन बाद भी सूचना नहीं दी है। इस पर उन्होंने प्रथम अपीलीय अधिकारी एवं उप जिलाधिकारी गभाना को अपील कर सूचना दिलवाने की मांग की है। इस संबंधमें एसडीएम विनीत मिश्रा का कहना है कि प्रार्थी ने जो अपील की है, उसी के अनुरूप सूचना उपलब्धकराई जाएगी
निर्जला एकादशी पर शर्बत वितरित
चंडौस। कस्बा के रामपुर तिराहे पर टीचर कॉलोनी में बृहस्पतिवार को निर्जला एकादशी पर शर्बत का वितरण किया गया। अनुज सारस्वत, जितेंद्र वार्ष्णेय,जय शर्मा, संदीप शर्मा, विशाल सारस्वत, अनुपम सारस्वत, वेदप्रकाश चौहान आदि मौजूद रहे।