अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गुरुवार को अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम में स्वयं प्रभारी मंत्री सुरेश राणा ने सैकड़ों लोगों के साथ योग किया। इस अवसर पर कमिश्नर और जिलाधिकारी सहित पतंजलि योग संस्थान के पदाधिकारी मौजूद थे।
राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी एवं पतंजलि परिवार के संयुक्त तत्वावधान में हुए इस आयोजन में जिले के प्रभारी मंत्री ने कहा कि आज पूरे विश्व ने भारत की इस अद्भुत विद्या को स्वीकार किया है।
योग पहले से ही पश्चिमी देशों में लोकप्रिय है। शिविर में पतंजलि योग संस्थान के रविकर आर्य ने बताया कि स्टेडियम में पांच मंच बनाए गए। इन मंचों पर दो-दो योग शिक्षक बैठे। हजारों लोगों को योग के महत्व के विषय में बताया गया। स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह से ही योगाभ्यास के लिए साधकों का आना शुरू हो गया।
स्टेडियम में हजारों ने किया योग
स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह 7 बजे से योगाभ्यास शुरू हुआ, जिसमें हजारों लोगों ने योग किया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री सुरेश राणा के अलावा सांसद अलीगढ़ सतीश गौतम, कोल विधायक अनिल पाराशर, मंडलायुक्त अजय दीप सिंह, पुलिस महानिरीक्षक डा. प्रीतिंदर सिंह, डीएम चंद्र भूषण सिंह, सीडीओ दिनेश चंद्र, अपर आयुक्त एडीएम फाइनेंस उदय सिंह, एडीएम प्रशासन आरएन शर्मा, एडीएम सिटी एसबी सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जोगिंदर सिंह, तहसीलदार गौतम सिंह आदि मौजूद रहे। पतंजलि योग संस्थान की ओर से आरबी शर्मा, संजय शर्मा, ज्ञानवती शर्मा, डॉ. इंद्रा गुप्ता, भूपेंद्र शर्मा, जय प्रकाश आर्य, केके गर्ग आदि जुटे हुए हैं।