फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े दिल वाला पति: पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़ा, फिर उसी के हाथ सौंप आया अर्धांगनी को

Sun, 06 Aug 2023 01:16 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

महिला सुबह ही अपने दोनों बच्चों को लेकर प्रेमी के साथ निकल गई। पति को पता चला तो ग्रामीणों के साथ पीछा करते हुए गंगीरी चौराहे पर उसने पत्नी और उसके प्रेमी को पकड़ लिया। वहां पर पति और प्रेमी अपनी-अपनी ओर महिला को खींचने लगे। 
विज्ञापन
प्रेमी-प्रेमिका
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में गंगीरी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला शनिवार को अपने दोनों बच्चों को लेकर प्रेमी के साथ निकल गई। गंगीरी चौराहे पर पति ने उसे पकड़ लिया। पति ने बहुत मनाया लेकिन पत्नी प्रेमी के साथ ही जाने की बात पर अड़ी रही। इस पर बच्चों सहित महिला को उसके प्रेमी के हवाले कर पति गांव लौट गया।

विज्ञापन


शनिवार की सुबह गंगीरी चौराहे पर खासा मजमा लग गया। दरअसल एक महिला सुबह ही अपने दोनों बच्चों को लेकर प्रेमी के साथ निकल आई थी। पति को पता चला, तो ग्रामीणों के साथ पीछा करते हुए गंगीरी चौराहे पर उसने पत्नी और उसके प्रेमी को पकड़ लिया। वहां पर पति और प्रेमी अपनी-अपनी ओर महिला को खींचने लगे। लोगों ने भी समझाया लेकिन महिला अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही।

मामला थाने तक पहुंच गया। महिला ने पुलिस कर्मियों से कहा कि उसका पति नशीला पदार्थ खिलाता है और पीटता है। अब वह अपने प्रेमी के साथ ही रहेगी। काफी देर तक पति ने मान-मनौव्वल की, लेकिन पत्नी नहीं मानी। इस पर दोनों बच्चों सहित पत्नी को उसके प्रेमी के हवाले कर वह लौट गया। उधर दूसरा व्यक्ति अपनी प्रेमिका और उसके बच्चों को पाकर खुशी-खुशी अपने साथ ले गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें