फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुमाइश के शौक में पकड़ा गया सात साल से वांछित चोर

विज्ञापन
शातिर चोर मुस्तकीम। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
रेल संपत्ति चोरी के 11 मुकदमों में सात साल से वांछित आरोपी अलीगढ़ नुमाइश देखने के लालच में पकड़ा गया है। 2014 में वह कोर्ट से जमानत पर रिहा होने के बाद फरार हो गया था। तभी से आरपीएफ उसका सुराग लगाने में जुटी थी।
विज्ञापन

आरपीएफ अलीगढ़ पोस्ट कमांडर चमन सिंह तोमर ने बताया कि 42 वर्षीय मुस्तकीम निवासी भूरिया, भागलपुर, बिहार व हाल निवासी इस्लामनगर, गाजियाबाद 2013-14 में अलीगढ़ में पुरानी चुंगी की झुग्गी झोपड़ी में रहता था। वहां उसका संपर्क अबरार से हुआ और इन्होंने इमरान, मिनाज और बबलू को अपने साथ लेकर रेल संपत्ति चोरी करनी शुरू कर दी।
2014 में मुस्तकीम पकड़ा गया। कुछ समय बाद मुस्तकीम जमानत पर रिहा हो गया। इसके बाद वह फरार हो गया। बृहस्पतिवार को आरपीएफ एसआई ओमवीर सिंह को मुस्तकीम के नुमाइश देखने आने की सूचना मिली, मौके पर एसआई ओमवीर, देवकी मीणा व अनवार खान सहित अन्य बल सदस्य पहुंचे और उसे दबोच लिया। इसके खिलाफ अलीगढ़ में पांच मुकदमे, तीन खुर्जा में और दो दादरी थाने में दर्ज हैं। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने अपराध की दुनिया से अब वास्ता खत्म कर लिया है और गाजियाबाद के इस्लामनगर में मजदूरी करता है। बिहार के भागलपुर जिले में पत्नी व चार बच्चे हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें