रविवार सुबह करीब 11 बजे सांकरा में निचली गंग नहर में कूदी 16 वर्षीय किशोरी का मंगलवार को तीसरे दिन भी सुराग नहीं लग सका। पीएसी और गोताखोरों ने दिन निचली गंग नहर में उसकी तलाश की।
थाना पाली मुकीमपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी यह किशोरी रविवार को अपने चाचा और दादी के साथ बाइक से दादों क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी में जा रही थी। सांकरा स्थित निचली गंग नहर के पुल पर पहुंचते ही जानबूझकर चलती बाइक से अपना जूता गिरा दिया।
जूता उठाने के बहाने बाइक रुकवाई और उतरते ही नहर में छलांग लगा दी थी। वह भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ी थी। थाना प्रभारी सरिता द्विवेदी ने बताया कि नहर में डूबी किशोरी की तलाश लगातार जारी है।