फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिलक लगाने पर साथी शिक्षकों के निशाने पर आईं शिक्षिका

विज्ञापन
विज्ञापन
मुस्लिम शिक्षिका द्वारा नवागत खंड शिक्षाधिकारी (बीईओ) सतीश चंद्र के माथे पर तिलक लगाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। वह अपने साथी शिक्षकों के निशाने पर आ गईं हैं। व्हाट्सएप ग्रुप में उन्हें ‘ईमान मर गया है’ जैसे तमाम उलाहना दे रहे हैं। साथ ही, अपमानित भी किया जा रहा है। शिकायत के बाद बीएसए ने सोमवार को पूरे प्रकरण में जांच बिठा दी है।
विज्ञापन

विकास खंड जवां में 15 जून को खंड शिक्षाधिकारी सतीश चंद्र मिश्रा ने कार्यभार संभाला था। उसी दौरान नवागत बीईओ का स्वागत हुआ, जिसमें वरिष्ठ होने की वजह से प्रधानाध्यापिका ताहिरा ने उनका स्वागत किया। साथ ही, उनके माथे पर भारतीय संस्कृति के अनुरूप उन्होेंने तिलक भी लगाया। इसका फोटो और वीडियो जब शिक्षकों के फोन पर आया, तो फिर क्या था। साथी मुस्लिम शिक्षकों ने व्हाट्सएप ग्रुप में शिक्षिका ताहिरा को लानत - मलानत भेजने लगे। शिक्षक उन्हें नसीहतें भी देने लगे और कहा कि ऐसा नहीं करना चाहिए। कई दिनों तक व्हाट्सएप ग्रुप में तरह - तरह की टिप्पणी से वह परेशान हो गईं। और सोमवार को इसकी शिकायत बीएसए कर दी।
विज्ञापन

इस मामले की जांच खंड शिक्षाधिकारी को सौंपी गई है। इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-सतेंद्र कुमार, बीएसए, अलीगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें